CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कजंई में 78 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व शानो-शौकत से ग्राम सरपंच श्री आनंद बिसेन कि मुख्य अतिथि में मनाया गया।
ज्ञात हो कि निर्धारित समय पर सर्वप्रथम ग्राम सरपंच के द्वारा तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दि गई तत्पश्चात भारत माता,संवीधान निर्माता डां. भीमराव आंबेडकर व महापुरुष महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर उपस्थित लोगों ने क्रमानुसार माल्यार्पण कर पूजन किये तथा राष्ट्रगाण किये तथा ग्राम में स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जो ग्राम के सभी वार्डों का भ्रमण कर पुनः पंचायत भवनों पहुंची रैली दौरान बच्चों के द्वारा राष्ट्र पर आधारित नारे भी लगाए गए तथा ग्राम पंचायत कंजई व प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय कंजई के तत्वाधान में ग्राम पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी,पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष श्री ढालसिंह भाऊ बिसेन जी के प्रमुख आतिथ्य में व ग्राम सरपंच की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत के सभी पंच गणों,ग्राम के सभी गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ,स्कूल,यूनानी औषधालय, ग्राम पंचायत भवन,आयुष औषधालय में देश की आन बान और शान तिरंगा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया तपश्चात ग्राम के रैन बसेरा में सभी महानुभव अतिथियों की उपस्थिति में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा उद्बोधन दिया गया तथा सरपंच श्री आनंद बिसेन ने सभी बच्चों को पारितोषिक उपहार भी दिये तथा उनके उज्जवल भविष्य कि कामना कि वहीं ग्राम सरपंच द्वारा स्कूल में कार्यरत मध्यान भोजन समूह को समूह के मांग अनुसार भोजन पात्र का उपहार भी दिया गया समूह सदस्यों द्वारा सरपंच जी का आभार जताया पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।