CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, बसंत पंचमी पर 25 वर्ष पूर्व आदित्य नगर में श्री चैतन्य चिंतामण गणेश मंदिर की स्थापना हुई थी। इसी क्रम में प्रतिवर्ष यहां पर बसंत पंचमी पर भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर बुधवार को यहां भंडारे का आयोजन किया गया। इस दिन सबसे पहले भगवान गणेश का विशेष पूजन अभिषेक किया जाता है। इसके बाद महाआरती और फिर प्रसादी वितरण होता हैं। पं. मोहित मेहता ने बताया कि इस वर्ष मंदिर पर नर्मदेश्वर महादेव शिविलिंग की स्थापना की गई। इसके लिए तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव विधि अनुसार संपन्न किया गया। यहां पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसादी का लाभ लिया।