नायब तहसीलदार ने की जनसुनवाई
लोगों ने सड़क निर्माण व पेयजल की समस्या बताई
CURATED BY – EJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS
मेड़ता रोड, मेड़ता रोड के निकटवर्ती गोटन कस्बे के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मे गुरुवार को कलेक्टर नागौर के आदेशानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई नायब तहसीलदार नेमाराम जाजड़ा की अध्यक्षता में की गई। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य बाजर के श्रीराम चौराह के पास लगे ट्रांसफार्मर को हटाने, बाजर की मुख्य सड़क पर फैले कीचड़ की समास्या के समाधन,
वार्ड नम्बर 21, 22 व 23 मे पेयजल की समस्या के समाधान एवं मुख्य बाजार मे प्रस्तावित सी.सी सड़क में डिवाइडर बनाने सहित विभिन्न मांगे रखी।
नायब तहसीलदार नेमाराम जाजड़ा ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान कुल 12 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें से 7 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 5 परिवादों को सम्बन्धित विभागों को निस्तारण के लिए प्रेषित किए गए। जनसुनवाई के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बिजली विभाग एक्सईएन रामजीवण जाखड़, पीडब्ल्यूडी विभाग के एईएन जयराम मातवा, पीएचईडी विभाग जेईएन शेरसिंह, पशुपालन विभाग से डॉ तुलसीराम, सरपंच भंवरलाल जमेरिया एंव अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। गोटन. जनसुनवाई के दौरान उपस्थित ग्रामीण एंव अधिकारी।