नायब सिंह सैनी दूसरी बार बनाये गए हरियाणा के सीएम
CM के शपथ समारोह में PM मोदी समेत पार्टी के बड़े नेता रहे मौजूद
हरियाणा में गुरुवार (17 अक्टूबर) को नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की है. ये शपथ ग्रहण समारोह करीब 1 बजे हरियाणा के पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित हुआ. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.
आपको बता दें कि बुधवार (16 अक्टूबर) को नायब सिंह सैनी को विधानमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा, 20 प्रदेशों के सीएम और डिप्टी सीएम भी शामिल हुए. बीजेपी के सहयोगी दलों के नेता ने भी इस समारोह में अपनी शिरकत दी.
जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण जेन साव, विजय शर्मा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंत्री मनोहर लाल खट्टर, एमपी के सीएम मोहन लाल यादव और जेपी नड्डा सहित बड़े बड़े नेता शामिल होंगे.
डबल इंजन की सरकार हरियाणा के विकास को देगी तीव्र गति
शपथ ग्रहण समारोह से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ‘जब से हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी है तब से सभी महापुरुषों की जयंती को मनाने का अवसर मिला है. सभी हमारे लिए आदरणीय हैं. मैं सभी को वाल्मिकी जयंती की बधाई देता हूं. डबल इंजन की सरकार हरियाणा को तीव्र गति के साथ आगे बढ़ाने का काम करेगी.’