नागौर जिला कलेक्टर पहुंचे मेड़ता रोड
मेड़ता रोड में जन सुनवाई में सीएचसी भवन, नगरपालिका व पेयजल संकट का मुद्दा छाया रहा।
CURATED BY – EJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS.
मेड़ता रोड, मेड़ता रोड के बाइपुरा में स्थित अटल सेवा केन्द्र में जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित के द्वारा जनसुनवाई की गई। जिसमें पानी व नाला- सड़क निर्माण के मुद्धे छाए रहे। सीएचसी भवन बनाए जाने व नगरपालिका घोषित करवाने की मांग गई।
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे जन सुनवाई कार्यक्रम में मेड़ता रोड के सदर बाजार, कुम्हारों का मोहल्ला, शिवरामपुरा, बाइपुरा आदि क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिए। इसी प्रकार ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को बताया कि गत वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत कर दिया गया, मगर आज तक ना तो भवन निर्माण की प्रक्रिया चालू हुई है और ना ही बजट देने के बाद टेंडर किया गया है। पुराने भवन में ही केवल नाम परिवर्तित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। कस्बे में हाल ही में नवनिर्मित सड़क के पास नाला निर्माण करवाने की भी मांग की गई।
भाजपा नेता कैलाश लटियाल, उप सरपंच मनीष शर्मा आदि के द्वारा नगरपालिका बनाए जाने व सीएससी भवन शीघ्र बनाए जाने की मांग की गई। जन सुनवाई में
उपखंड अधिकारी पूनम चौधरी, डिस्कॉम के एक्सईएन रामजीवण जाखड़, एईएन मनोज बंसल, जेईएन दिलीप फरड़ौद, राजस्व निरीक्षक यशवंतराज उपाध्याय, पटवारी पतराम विश्नोई, उप सरपंच मनीष शर्मा, भाजपा नेता कैलाश लटियाल आदि मौजूद रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड