मोतिहारी में हत्या की साजिश नाकाम
पुलिस ने 4 अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में हत्या की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र में एक बड़े रसूख वाले व्यक्ति की हत्या की साजिश रची जा रही थी लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन कर अपनी दबंगई दिखा रहे युवक की गिरफ्तारी हो गई। पुलिस ने तीन अन्य युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों के पास से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चोरी की की चार बाइक, दो मोबाइल, कई गाड़ियों के नंबर प्लेट और चार चाभी बरामद हुई है। गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास है। पुलिस इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि इनके गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके। हथियार के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक मार्च को एक युवक ने हथियार का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिस युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पकड़ीदयाल और गड़हिया ओपी पुलिस की टीम बनायी गई। पुलिस टीम ने हथियार का प्रदर्शन करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। इसके निशानदेही पर तीन अन्य युवकों को हथियार, कारतूस और चोरी के कई वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड