CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के पास झुकेही की  एक सूखी नहर में अधजली लाश मिलने के मामले में कटनी पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि व्यक्ति की पहले हत्या की गई फिर उसे जला कर झुकेही के पास स्थित सुखी नहर में फेस दिया था। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को कैमोर पुलिस ने अरेस्ट किया है जिसमे से एक आरोपी नाबालिक है। वही यह भी बताया की मृतक रामभरण दहिया जुआ खेलने का आदि था और सभी आरोपियों के साथ वह जुआ खेलता था और वह उनसे हमेशा जुआ जीत जाता था और पैसे लेने देन के चलते रामभरन दहिया की हत्या कर दी गई थी और हत्यारे मौके से फरार हो गए।

कटनी जिले के एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की 30 जनवरी से मृतक राम भरण दहिया घर से मैहर जाने को कह कर निकला था तब से वह घर नहीं पहुंचा था और कल  2 फरवरी को राम भरण का शव झुकेही के पास स्थित सुखी नहर में अधजली अवस्था में मिला पुलिस ने शव का पीएम करा परिजनों के बयान और मुखबिरों की सूचना पर तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है जिसमे एक नाबालिक है। अरेस्ट हुए आरोपियों के नाम मोनू उर्फ विनायक गुप्ता और दूसरा शिवम पटेल और तीसरा आरोपी नाबालिक है। तीनों आरोपियों से जब कैमोर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने ने जुर्म करना कबूला वही अरेस्ट हुए आरोपियों ने पुलिस को बताया की जुआ खेलने पर पैसे के विवाद को लेकर राम भरण दहिया की हत्या की गई और उनके शव को जला कर झुकेही के पास सुखी नहर में फेंक मौके से फरार हो गए..एसपी अभिजीत रंजन ने यह भी बताया की मृतक राम भरण दहिया की एक तूफान कार भी झुकेही के पास तलब में मिली है। जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कैमोर पुलिस ने तीनों हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यालय में पेश किया है।