CURATED BY – GAURAV SINGHAL CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, देवबंद में नगर पालिका परिषद ने स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार व पथ प्रकाश व्यवस्था लिपिक एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी विकास चौधरी के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों व मंगलौर चौकी प्रभारी के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालो के साथ सख्ती करते हुए 6300 के चालान भी किये गए। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में कोई भी अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मैराजुद्दीन, मौ. ताबिश, योगेश सिरोही, शोभित और मंगलौर चौकी इंचार्ज आदि उपस्थित रहे।