CURATED BY – GANESH VAISHNAV | CITYCHIEFNEWSबीते एक सप्ताह से नगर पालिका के कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी और संविलियन को लेकर बखरुपारा के हड़ताल स्थल पर धरना देने को मजबूर हो गए हैं।

नगर की व्यवस्थायें को देखा जाए तो कई नालियाँ में पानी जाम की स्थिति बनी हुई है और नगर में यहां वहां गंदगी से नगर का हाल बेहाल हो गया है।नगर के रहवासी पानी की कमी और कुड़ा करकट के अस्त व्यस्त होने से काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं। 

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार हमारी माँगे पूरी नहीं करती तब तक हम हड़ताल से नहीं हटेंगे, सरकार को अल्टीमेटम दिया गया है कि हमारी मांगे यदि पूरी नहीं होती है तो और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसी प्रकार से हड़ताल पर रहे तो नगर की व्यवस्था और भी बेहाल हो जाएगी।
( गणेश वैष्णव | बस्तर ब्यूरो)