पन्ना नगर परिषद अमानगंज अध्यक्ष के द्वारा खुलेआम किया जा रहा आचार संहिता का उल्लंघन
अध्यक्ष द्वारा दो नई कचरा गाड़ियों का पूजन
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, चुनाव के दौरान हर नेता जनप्रतिनिधि को कुछ नियमों का पालन करना होता है. लेकिन नगर परिषद अमानगंज में खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है आचार संहिता के नियमों को दरकीनार करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा दो नई कचरा गाड़ियों का पूजन किया गया और हरी झंडी दिखाई गई ये कार्य आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत आते हैं.
निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के बाद भी नेता जानबूझ कर नियमों को तोड़ रहे हैं। बताया गया कि नगर परिषद अमानगंज में जो नई 2 कचरा गाड़ियां आई है जिनका पूजन नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा किया गया और उन्होंने खुद अपनी फेसबुक आईडी से नगर परिषद की गाड़ियों का प्रचार प्रसार किया जो कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के सिंबल से चुनी गई अध्यक्ष प्रचार प्रसार करते देखी गई जो कहीं ना कहीं आचार संहिता का पूर्ण रूप से उल्लंघन है, जहां मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुंदरलाल सोनी ने बताया कि आचार संहिता में गाड़ियों का पूजन एक जनप्रतिनिधि को नहीं करना चाहिए यह पूर्णता गलत है मेरे संज्ञान में नई कचरा गाड़ियों का पूजन नहीं हुआ मेरी अनुपस्थिति में यह कार्य किया गया मैं इसकी जांच करवाता हूं.