इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीमें मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में आरसीबी ने अब तक पांच में से केवल एक लीग मैच जीता है और प्वाइंट्स टेबल में केवल दिल्ली कैपिटल्स से आगे नौंवे नंबर पर है. हालांकि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के हालात भी बेहतर नहीं हैं. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की और आठवें पायदान पर जगह बनाई.

MI vs RCB IPL 2024 Playing XI predictions

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की संभावित प्लेइंग XI: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज.

MI vs RCB head-to-head IPL stats

कुल मैच: 32, मुंबई इंडियंस ने जीते: 18, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते: 14

MI vs RCB pitch report

मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के पक्ष में रहेगी. इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में दिल्ली और मुंबई ने मिलकर 400 से अधिक रन बनाए थे यानि कि फैंस एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद कर सकते हैं.

MI vs RCB weather report
Accuweather.com के अनुसार, 11 अप्रैल को इंडियंस बनाम राउल चैलेंजर्स मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. आर्द्रता 65-75 प्रतिशत के बीच होगी, जिसका मतलब है कि दूसरी पारी में ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

MI vs RCB Squads
मुंबई इंडियंस : इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्जी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा , शम्स मुलानी, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशाक, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्ज़ारी जोसेफ, विल जैक्स, अनुज रावत, मनोज भंडागे, आकाश दीप, राजन कुमार