सड़क पर पैदल निकले सांसद
छोटे व्यापारियों से खरीदी की, लोगों से की लोकल फार वोकल की अपील
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, शहर में शुक्रवर को क्षेत्रीय सांसद ने भाजपा नेताओं के साथ फुटपाथ पर कारोबार कर रहे छोटे व्यापारियों से खरीदी की। सांसद ने नानी,पताशे, रंगोली के कलर,मिट्टी के दीपक सहित स्वदेशी सामानों की खरीददारी की।
सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि लोकल फार वोकल का जो नारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया था वह अब सार्थक हो रहा है। विदेशी उत्पादों पर अब स्वदेशी उत्पाद भारी पड़ रहे हैं। दिवाली के अवसर पर छोटे व्यापारियों से खरीदी करें जिससे वे भी खुशी से त्यौहार मना सकें। सांसद के साथ नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, सांसद प्रतिनिधि उमेश टेलर, भाजपा मीडिया प्रभारी विजय जोशी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
सांसद ने सड़कों पर घूमकर की खरीददारी
सांसद ने शहर की सड़कों पर फुटपाथ पर कारोबार कर रहे छोटे व्यापारियों के यहां जाकर खरीदी की। सांसद ने अपने हाथों से मिट्टी के दीपक छांटकर खरीदे। रंगोली के कलर खरीदे और लोगों से भी स्थानीय उत्पादों को खरीदने को कहा। चाइना लाईट और दीपक की खरीददारी न करें और स्वदेशी उत्पाद का उपयोग करें।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड