CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के बरही नगर स्थित खितौली के एम पी ई बी कार्यालय से 25 हजार की रिश्वत लेते जे.ई. के साथ अन्य प्राइवेट कर्मी को रंगे हाथ जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने अरेस्ट किया है।
लोकायुक्त टीम उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार ने बताया कि  आवेदक बलराम दास पटेल एवं नवनीत बरही निवासी है। आरोपी खितौला के MPEB कार्यालय में पदस्थ DE राजीव चतुर्वेदी एवं SE चंचल गुप्ता,रवि कुमार बर्मन को आज 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। प्रार्थी बलराम दास पटेल एमपीईबी कटनी में बी क्लास का ठेकेदार है ग्राम लोहरवाड़ा जिला कटनी के उपभोक्ता राजेश पटेल के राइस मिल के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एस्टीमेट एवं डिमांड नोट तैयार करने के संबंध में आरोपी डी ई राजीव चतुर्वेदी से मिला जिसने इस कार्य के लिए 80 हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की। वही जब प्रार्थी MPEB खतौली ए ई चंचल गुप्ता से भी मिला तो उसके द्वारा इस कार्य के लिए 40 हजार रुपए की मांग की थी जिस पर आज जब 25 हज़ार की राशि प्रार्थी द्वारा आरोपी चंचल गुप्ता को दिए वहा मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया।