सांसद हरेंद्र मलिक ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से की मुलाकात
हरेंद्र मलिक ने मौलाना अरशद मदनी को गुलदस्ता और मिठाई भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, मुजफ्फरनगर से निर्वाचित हुए लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से देवबंद पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक ने मौलाना अरशद मदनी का आभार जताया तो उन्होंने हरेंद्र मलिक को जीत के लिए बधाई दी। सपा सांसद हरेंद्र मलिक समर्थकों के साथ मौलाना अरशद मदनी से मिलने उनके देवबंद आवास पर पहुंचे। हरेंद्र मलिक ने मौलाना अरशद मदनी को गुलदस्ता और मिठाई भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही उनका आभार जताया। मुलाकात के दौरान मौलाना अरशद मदनी ने हरेंद्र मलिक को जीत की बधाई दी। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान आसिफ कुरैशी, जुनैद रऊफ, सलीम मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।