Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़वारी मैं संचालित नल जल योजना के मोटर ऑपरेटर बाल्मिक नामदेव द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न समाचार पत्रों चैनलों एवं सोशल मीडिया मैं मीना लोधी पति बहोरी लोधी निवासी मोटे की मड़ैयन के साथ छेड़ छाड़ करने की जो खबरें प्रकाशित की गई हैं एवं जो पन्ना एसपी वा कलेक्टर को आवेदन दिए गए हैं वह बिल्कुल निराधार हैं जबकि सच्चाई यह है कि मीना लोधी के पति बहोरी लोधी नल जल योजना के ट्रांसफार्मर से अपनी लाइट लगाए हुए हैं जिसको लेकर बहोरी लोधी ने सुबह 8:00 बजे करीबन मुझे अपने दरवाजे के सामने बुलाया और कहा कि तेरे द्वारा मेरे घर की लाइट खराब कर दी जाती है जिससे मेरे घर में लगे सभी बल्ब कूलर पंखा जल जाते हैं बस इसी बात को लेकर बहोरी लोधी मुझसे गाली गलौज करने लगा और मुझे लाठी से मारने लगा तभी लाठी मेरे सिर पर लगी और मेरे सिर में गंभीर चोट आ जाने के कारण मैं बेहोश होकर जमीन पर गिर गया इसके बाद भी इसके द्वारा मेरे हाथ पैर आदि पर लाठी से प्रहार किए गए जिससे मेरे शरीर में गंभीर चोटें आई जिसकी सूचना पाते ही अनिल लोधी मौके पर पहुंचा और मेरे घर पर घटना की जानकारी दी गई  तभी जानकारी मिलते ही मेरा छोटा भाई रजनीश नामदेव पहुंचा और मुझे उठा कर तत्काल पवई थाना ले जा कर इस संपूर्ण घटना की रिपोर्ट 23/06/2023 को ही दर्ज करा दी गई.

वही जब इस संबंध में विवेचना करता एसआई थाना पवई एन एल भास्कर द्वारा घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया कि मेरे द्वारा संपूर्ण घटना की मौके पर पहुंचकर विवेचना की गई है जिसकी महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की कोई पुष्टि नहीं पाई गई और बाल्मिक नामदेव के गंभीर चोट होने की वजह से अपने पति के बचाव हेतु महिला द्वारा आवेदन दिए जा रहे हैं.