CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद | सहारनपुर, आज श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर जनपद में लाखों शिवभक्तों ने विधिपूर्वक शिवालयों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पंचामृत से स्नान और रूद्राभिषेक किया। सहारनपुर महानगर में भूतेश्वर महादेव, बागेश्वर महादेव, पाठेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव और गांव बरसी में स्थित महाभारतकालीन बरसी महादेव, सरसावा में बनखंड़ी महादेव, नकुड़ में नकुलेश्वर महादेव, गंगोह में गुड़छप्पर महादेव और देवबंद में मनकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा को चंदन, पुष्प,  बेलपत्र, धूप आदि किया। साथ ही भोगादि करके पंचामृत के साथ जलाभिषेक किया। पूरे जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच 12 जुलाई से आरंभ हुई कांवड़ यात्रा आज धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हो गई। कांवड़ियों यात्रियों पर जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी मोहित सजवान द्वारा हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई थी। आज डाक कांवड़ियों की संख्या ज्यादा थी। अनेक कांवड़िए इस बार 501 लीटर गंगाजल की कांवड़ भी लेकर आए।