बंदरों ने ग्रामीणों के घरों में घुसकर छह मासूम बच्चों को काटकर किया घायल
गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को किया गया रेफर, ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
गंगोह | सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र के गांव चाऊपुरा में बंदरों ने ग्रामीणों के घरों में घुसकर छह मासूम बच्चों को काटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर ने अनवी (6) पुत्री रामधन प्रजापति, आराध्या (3) पुत्री संकित, हार्दिक (4) पुत्र कार्तिक, मिट्ठू (3) पुत्र नीरज प्रजापति और आयुष (10) पुत्र रजनीश सहित अनेक बच्चों को काटकर घायल कर दिया। सभी बच्चों को सीएचसी लाया गया। वहां से अनवी को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य बच्चों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है वह अपने बच्चों को बाहर अथवा छत पर भी नहीं भेज रहे हैं।