शाजापुर। शासकीय उत्कृष्ट उमावि में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दिन स्टाफ सदस्यों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब, जूनियर रेडक्राॅस के स्वयं सेवक सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रांगण में से खरपतवार एवं झाड़ी वाले पौधे को हटाकर साफ सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान मप्र राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल के सहयोग से स्थापित की जाने वाली जैव विविधता वाटिका में प्राचार्य एवं बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही भारत से 70 वर्ष पहले विलुप्त घोषित किये गए चीतों के भारत मे पुर्नस्थापन के लिए भारत सरकार द्वारा नामीबिया से भारत आने वाले आठ चीतों के आगमन पर ताली बजा कर स्वागत कर वन्यजीवों के संरक्षण की शपथ भी बच्चों द्वारा ली गई। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य हेमेंद्र यादव, अनवर शेख, माखनलाल धानुक, अशोक पाटीदार, रविकांत त्रिपाठी, राजेन्द्रसिंह राठौड़, आशीष पाटीदार, भ्ंावरसिंह कराड़ा, देवप्रकाश श्रीवास्तव, गौरव व्यास, रेखा पुरोहित, रीता सचान, वर्षा जायसवाल, श्वेता चैहान आदि उपस्थित थे।