धार. शहर में बनने में वाले अत्‍याधुनिक बस स्‍टैंड का आज सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक नीना वर्मा और नपा अध्‍यक्ष नेहा महेश बोडाने ने जनप्रतिनिधियों सहित शुभारंभ किया। शहर के बीचाें-बीच आठ हजार वर्गमीटर में कुशाभाऊ ठाकरे आधुनिक बस स्‍टैंड आकार लेगा जिसको लेकर नगर पालिका ने उज्‍जैन के ठे‍केदार को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। 9.71 करोड की लागत से बनने वाले नवीन बस स्‍टैंड में दो मुख्‍य द्वार भी होंगे जिसके आगे की और 40 दुकनों का निर्माण होगा। आधुनिक बस स्‍टैंड में यात्रियों की प्रतिक्षा व्‍यवस्‍था के साथ पार्किंग स्‍थल, सुलभ शौचालय और पेयजल की व्‍यवस्‍था भी होगी साथ बस स्‍टैंड से घोडा चौपाटी चौराहे और पाटीदार तिराहे तक एक फोरलेन सडक भी बनाई जाएगी। मुख्‍यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत नपा को 970 करोड रुपए की राशि आवंटित की गई है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों ने बस स्‍टैंड परिसर में आयोजित कार्य‍क्रम में जनप्रतिनिधियों ने गेती चलाकर कार्य का शुभारंभ किया।आठ हजार वर्गमीटर में बनेगा नवीन बस स्‍टैंड : 9.71 करोड की लागत से शहर के बीचों-बीच अत्‍याधुनिक कुशाभाऊ बस स्‍टैंड आठ हजार वर्गमीटर में आकार लेगा जिसको लेकर कार्य शुरु कर दिया गया है। पेडों के ट्रांसप्लांट के बाद जमीन समतलीकरण का कार्य शुरु होगा जिसके बाद निर्माण एजेंसी काम शुरु करेंगी। नवीन बस स्‍टैंड में महानगरों की तरह दो अलग-अलग गेट भी बनाए जाएंगे। निर्माण एजेंसी को एक साल में कार्य पूरा करने का टॉरगेट दिया गया है।
कांग्रेस पार्षदों ने कार्यक्रम से बनाई दूरी : कुशाभाऊ बस स्‍टैंड के शुभारंभ कार्यक्रम का कांग्रेस पार्षदों ने दूरी बना ली, बुधवार को बस स्‍टैंड परिसर में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस का एक भी पार्षद शामिल नही हुआ। मंगलवार को भी कांग्रेस पार्षद दल ने नगर पालिका पर फिजूलखर्ची के आरोप लगाते हुए बस स्‍टैंड के शुभारंभ कार्यक्रम पर सवाल खडे किए थे।