CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (गंगोह), विधायक किरत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने ओपीडी व्यवस्थाओं, भर्ती मरीजों, प्रसुताओं व परिजनों से संवाद कर चिकित्सा सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली। वार्डों, शौचालयों की सफाई और फुलवारी का भी जायजा लिया। आवश्यक सेवाओं व ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित वालिया से चर्चा की। विधायक किरत सिंह ने स्टाफ को मरीजों से मृदु व्यवहार और पात्रों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह, मनोज प्रधान, मुकेश राणा, विनोद शर्मा, मोनू प्रधान, राजेश कुमार, दीपक शर्मा, ललित जुखेड़ी आदि मौजूद रहे।