CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, बस स्टैंड के व्यापारी सोमवार को स्थानीय विधायक कार्यालय पहुंचकर 18 माह में दुकानें बनाकर देने के नगर पालिका द्वारा किए गए एग्रीमेंट के अनुसार दुकान दिलवाने की मांग की इसके बाद विधायक श्री अरुण विभाग ने शाम 5:00 बजे स्थानीय बस स्टैंड का निरीक्षण किया एवं व्यापारियों की उपस्थिति में प्रशासनिक अमल से चर्चा करके एक माह में बस स्टैंड शुरू करवाने की बात कही इस दौरान बड़ी संख्या में बस स्टैंड व्यापारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं बताकर विधायक श्री अरुण भीमावत से शीघ्र टी शीघ्र बस स्टैंड प्रारंभ करवाने की मांग की।

खुद खड़े रहकर करवाई सड़के अतिक्रमण मुक्त

विधायक अरुण भीमावत ने सोमवार को स्थानीय निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण किया एवं ठेकेदार सहित नगरपालिका, व यातायात अमले को सख़्ती से सड़कों का अतिक्रमण हटाकर आमजन को आवागमन की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। श्री भीमावद ने नगर पालिका अमले को भी लगातार कार्यवाही कर सड़कों पर फैल रहे अतिक्रमण से सड़कों को मुक्त करने के लिए लगातार कार्यवाही करने के  निर्देश दिए।

दूसरी तरफ की टीन शेड भी हटाएंगे -

विधायक श्री भीमावद ने कहा कि व्यापारियों एवं आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए हमने ठेकेदार को निर्माणाधीन बस स्टैंड के आसपास की चद्दरे हटाकर यातायात को सुगम बनाने के लिए रास्ता बनाया था। लेकिन उस पर भी अतिक्रमण होने से स्थिति जस की तस हो गई।यातायात अमले को लगातार घूम कर कार्यवाही करना चाहिए। और अतिक्रमण कर्ताओं को भी चाहिए कि वह व्यवस्थित तरीके से अपने व्यापारों का संचालन करें मार्ग में अवरोध न बने। श्री भीमावद ने कहा की ठेकेदार ने बस स्टैंड के एक और की ही चादर हटाई है। जबकि दूसरी ओर स्थिति जस की तस है। दूसरी ओर भी अनावश्यक टीन शेड हटाकर यातायात को सुगम बनाएं।

यह रहे उपस्थित

विधायक श्री अरुण भीमावत के निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड व्यापारिक संघ के सचिव उमेश टेलर,कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव (राजू सेठ),स्थानीय पार्षद विक्रम कुशवाह,व्यापारी 
लालचंद भाटिया,मुरली भाटिया, राकेश भाटिया,दिलीप भावसार,योगेश भावसार,अशोक कलथींया,राहुल भावसार,महेश भावसार, आशीष नागर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम टेलर, गोविंद नायक, पीरु लाल चौहान,  श्यामलाल आहूजा, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे।