विधायक अनुभा मुंजारे ने लालबर्रा अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति कराई
विधायक मुंजारे के प्रयास से अब हास्पीटल में अतिरिक्त डां. देंगे सेवाएं जनता में हर्ष
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे द्वारा डॉक्टर की नियुक्ति कराई गई है। उक्ताशय की जानकारी लालबर्रा सरपंच व विधायक प्रतिनिधि अनीस खान एवं सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लालबर्रा के विधायक प्रतिनिधि शैलेष केकती ने संयुक्त रूप से बताया कि जनता कि वर्षों पुरानी मांग पर छेत्रीय विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा डॉक्टर की नियुक्ति कराई गई है इस सबंध में विगत दिनों क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने लालबर्रा तहसील मुख्यालय के शासकीय सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में जनहित को ध्यान में रखकर डॉक्टर की व्यवस्था हेतु अपनी मांग रखी थी जिस पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी द्वारा जिला चिकित्सा अधिकारी श्री मनोज पांडे से चर्चा कर समस्या से अवगत कराया गया था जिस पर CMHO द्वारा आदेश जारी करते हुए लालबर्रा अस्पताल हेतु डॉ ऋषभ मेश्राम एवं डॉ विभूति अमूले की नियुक्ति की गई है जिस पर लालबर्रा नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक अनुभा मुंजारे का आभार जताया है ज्ञात हो कि पूर्व में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा भोपाल में विधायक अनुभा मुंजारे ने लालबर्रा अस्पताल की बात दमदारी से रखी थी। लालबर्रा समुयायिक स्वास्थ केंद्र में डॉक्टरो की नियुक्ति पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण दमनसिंह राहंगडाले, भाऊराम गड़ेश्वर,जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि व सरपंच अनीस खान, विधायक प्रतिनिधि समुयायिक स्वस्थ केंद्र लालबर्रा शैलेष केकती, कन्हैया राहंगडाले, बालकृष्ण बिसेन,लक्ष्मी वघाड़े, सुमेन्द्र पटले,दीपक कावरे, सन्देश सैयाम,विनीता सोनी, नितिन सांखला,अशोक जैन, सुमित स्वामी,मथुरा प्रशाद बिसेन,रूपसिंह उइके,सहित छेत्रवासियो ने हर्ष व्यक्त कर विधायक अनुभा मुंजारे जी का आभार जताया है।