CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWSकटनी, कटनी के कुठला थाना अंतर्गत लामतारा के जंगल में एक युवक की क्षतविक्षत लाश पाई गई। युवक 21 दिन पहले 3 दिसंबर को अपनी ससुराल पिलौंजी गया था जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। ससुराल में भी उसकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। ससुराल से नाराज होकर घर के लिए निकला युवक अचानक लापता हो गया था जिसके 21 दिन बाद लामतरा के जंगलों में उसकी क्षतविक्षत लाश पाए जाने से खलबली मच गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए ससुराल वालों पर ही संदेह व्यक्त किया है।

कुठला टीआई अभिषेक चौबे ने बताया कि अर्जुन भूमिका रीठी थाना क्षेत्र के थनोरा गांव का रहने बाला था और कई दिनों से लापता था। पुलिस ने बताया की कुछ दिन पहले युवक अपनी ससुराल ग्राम पिलौंजी आया था। जहाँ उसका अपनी साली को शराब के नशे में डांस करने को लेकर बात विवाद हो गया था और ससुराल बालो से झगड़ा हो गया था। उसके बाद युवक अपने ससुराल पिलौंजी से चला गया। उसके बाद आज उसकी लाश मिली हैं। इस घटना के संबंध में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के बड़े भाई अजय भूमिया ने कहा कि 3 दिसंबर को वह शाम 5 बजे घर से अपनी ससुराल गया था जहां से रात 10 बजे वह घर वापस आने के लिए निकला लेकिन बीच रास्ते से ही वह गायब हो गया। अरविंद के साले और उसके चार-पांच साथी उसकी तलाश में भी उसी रात निकले थे लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कार्यवाही की मांग की है।