देवबंद में देवीकुंड मार्ग पर दिनदहाड़े बदमाशों ने आटा व्यापारी को गोली मारने की धमकी देते हुए लूट का प्रयास किया
शोर-शराबा हो जाने पर बदमाश हुए फरार
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, देवबंद में देवीकुंड मार्ग पर दिनदहाड़े बदमाशों ने आटा व्यापारी को गोली मारने की धमकी देते हुए लूट का प्रयास किया। हालांकि शोर-शराबा हो जाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी सत्येंद्र बंसल (63) की देवीकुंड मंदिर के निकट बाबूपुर मार्ग पर आटा मिल है। सत्येंद्र बंसल मंदिर में दर्शन करने के उपरांत पैदल ही मिल की तरफ जाने लगे। जब वह मंदिर परिसर से कुछ आगे निकले तभी बदमशों ने उनके मुंह पर कपड़ा डालकर नीचे गिरा दिया और उनके हाथ से थैला छीनने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान शोर-शराबे की आवाज होने से राहगीरों के आ जाने पर बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी राजेश सिंघल, अजय गर्ग सहित अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर पहुंची ने घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक बदमाशो की संख्या करीब दो थी। जिनमे से एक बदमाश कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था। बताया जाता है कि सत्येंद्र बंसल मजदूरों को देने के लिए एक थैले में 30 हजार रुपये लेकर जा रहे थे। व्यापारियों ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की।