लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
शेखपुरा (बिहार), शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरडी कॉलेज मोड़ के पास से एक नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा (पवई) निवासी अमृत कुमार उर्फ अमित कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में शेखपुरा के गिरिहिंडा (हुसैनाबाद रोड) में रह रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठाया था। इसके बाद वह उसे भदौस मोड़ के आगे मदारी रोड स्थित एक सुनसान इलाके में ले गया, जहाँ उसके साथ इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को पचना झारखंड मोड़ मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को लखीसराय-जमुई मोड़ स्थित एक मकान से धर दबोचा। पुलिस ने कांड में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी (BR01KJ2095) और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मामले में 15 दिनों के भीतर न्यायालय में आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर त्वरित सुनवाई (स्पीडी ट्रायल) सुनिश्चित कराई जाएगी ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड