प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल का भिण्ड जिले में हुआ प्रथम आगमन
मालनपुर टोल से भिण्ड तक सौ से अधिक स्थानों पर फूल माला एवं पुष्पवर्षा से हुआ आत्मीय स्वागत
CURATED BY – ADITYA DWIVEDI | CITYCHIEFNEWS
भिण्ड, मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल का भिण्ड जिले में प्रथम आगमन पर जिले वासियों सहित कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री श्री पटेल का भिण्ड जिले के मालनपुर टोल नाका से होते हुए भिण्ड नगर पहुंचने तक 100 से अधिक स्थानों पर फूल माला एवं पुष्प वर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मैं भिण्ड जिले की जनता का आभार व्यक्त करता हूं और धन्यवाद देता हूं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं एक जनसेवक हूं जिसका जो हक है मैं उसे दिला सकूं ये मेरा संकल्प होगा।
उन्होंने कहा कि वे सरकार के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उन्हें भिण्ड जिले का प्रभारी मंत्री बनाया है।
इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री श्री अरविन्द सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक लहार श्री अम्बरीश शर्मा सहित गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।