Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, रविवार को शहर के मुरादपुरा हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा की टिफिन पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक सहित प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचे और एक साथ भोजन किया। सभी ने भोजन को आपस में मिल बांटकर खाया और पार्टी की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 9 सालो पर चर्चा की।

टिफिन बैठक में आए प्रभारी मंत्री श्री यादव कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ना ही टिफिन बैठक का उद्देश्य है। टिफिन बैठक का अर्थ सिर्फ टिफिन खाना ही नहीं है। इस बैठक के माध्यम से इस तरह की अनौपचारिक बैठकें करते रहना है। टिफिन बैठक में हमको अपने टिफिन का खाना दूसरे को खिलाना है इससे हम सभी में अधिक एकता का संचार हो और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की ताकत कैसे बढ़ानी है, उस पर भी कार्य करना है। उन्होंने कहा की सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ेगा। ईमानदारी से काम और संतुष्टि ही हमारे लिए सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बेहतर काम करने की बात कही। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जो विकास कार्य मोदी सरकार में हुए हैं वे कभी नहीं हुए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा की मोदी सरकार के 9 साल के विकास कार्यों को लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं को घर घर पहुंचना है। हमे 2023 में विधानसभा चुनाव एवं 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहराना है। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी एवं अभियान के जिला सहसंयोजक विजय जोशी ने किया एवं आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबाराम कराड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, पूर्व विधायक पुरषोत्तम चंद्रवशी, पूर्व सीसीबी चेयरमैन शिवनारायण पाटीदार, जिला महामंत्री विजय सिंह बैंस, दिनेश शर्मा, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवशी, गोपाल राजपूत, विपुल कसेरा, किरण ठाकुर, अशोक कवीश्वर, आशुतोष श्रीवास्तव, श्याम टेलर, केतल पटेल, श्रद्धा नागर, मधु दवे, प्रमिला मुहाड़कर, मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, राधेश्याम गुर्जर, मोहनसिंह जादौन, रमेश चमन, कैलाश भिलाला, रामचंद्र भावसार, बाबूलाल कलमोदिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।