गौवर्धन पूजन में सम्मिलित हुए मंत्री धर्मेन्द् सिंह लोधी
गौ माता को पुष्प माला एवं मौसमी फल खिलाया
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन जबेरा विधान सभा के नगर परिषद तेंदूखेड़ा के आचार्य विद्यासागर दयोदय गौशाला में गौवर्धन पूजन करने के लिए पहुंचे जहां विधि विधान से पूजन किया एवं अन्नकूट कार्यक्रम के तहत गौ माता को पुष्प माला एवं मौसमी फल खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री लोधी ने कहा कि हम सभी गौ माता का पालन पोषण करें ताकि सुख समृद्धि और श्री कृष्ण भगवान का आशीर्वाद बना रहे। भगवान श्री कृष्ण ने बचपन से ही गौ माता चराने का काम किया और सेवा की गौ माता से प्राप्त दूध बहुत शक्तिशाली होता है और भगवान श्री कृष्ण ने दूध का सेवन कर पापी कंस,पूतना कागासुर का बंध कर कालिया नाग को बाल्यकाल के समय ही अपने बस में किया था।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार में आज संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजन का आयोजन किया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गौ माता के पालन पोषण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद महाराज, जगद्गुरु सुखानंद महाराज, सहित तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू , कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल जी, सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, एवं अन्य जनप्रतिनिधि जन व क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।