CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, मण्डलायुक्त  अटल कुमार राय की अध्यक्षता में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के भुगतान सम्बन्धी व्यवसायिक विवादों के निस्तारण हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित मण्डलीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलीटेशन काउन्सिल की बैठक आहूत की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त अटल कुमार राय द्वारा काउन्सिल की आब्रीटेशन बैठक में कुल 15 सन्दर्भों में सुनवाई की गयी, जिनमें से सूक्ष्म एवं लघु उद्यमकर्ताओं के कुल 10 सन्दर्भों में बकाया मूलधन 29.07 लाख रूपये पर चक्रवृद्धि ब्याज सहित भुगतान के एवार्ड निर्गत किये जाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त फैसिलीटेशन काउन्सिल की बैठक में 46 सन्दर्भों में सुलह के प्रयास किये गये। जिसमें इण्डो बायो एग्रो इण्ड० शामली के 04 संदर्भों में रू० 10.35 लाख, मै0 अमर ज्योति इण्ड० सहारनपुर के 02 सन्दमों में रू0 4.00,  मै0 महावीर मीटिंग प्रा०लि० सहारनपुर के पक्ष में रु0 1.98 एवं मै० एस०आर० पी० इण्ड० शामली के पक्ष में रू0 1.19 लाख के भुगतान कराये गये। इस प्रकार काउन्सिल द्वारा 08 सन्दर्भों में 18.25 लाख रूपये का भुगतान कराया गया। बैठक में श्रीमती अन्जू रानी, सदस्य सचिव/संयुक्त आयुक्त उद्योग,  अनुपम गुप्ता, सदस्य / प्रतिनिधि लघु उद्योग भारती, सहारनपुर, प्रमोद मिगलानी सदस्य/प्रतिनिधि आई०आई०ए० अग्रणी जिला प्रबन्धक, प्रवीण जमुआर, एवं बनवारी लाल, सहायक आयुक्त उद्योग ने प्रतिभाग किया गया।