CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर के प्रतिष्ठत द दून वैली पब्लिक स्कूल में आज कक्षा 3 से 8 तक के मेघावी छात्रों को उनके वर्ष पर्यन्त किये गये श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सम्मानित व पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गयी। विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय हर्ष सिंघल व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष स्कूल की मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, क्वालिटी हेड श्रीमती अर्चना शर्मा, उप- प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनन्द, ब्रांच हेड श्रीमती तनुज कपिल व स्पेशल एजुकेटर श्रीमती नन्दिनी मिनोचा द्वारा पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात छात्र\छात्राओं द्वारा अतिथियों का तिलक एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत कर तथा सामूहिक नृत्य\गान से अभिनंदन किया गया । इसके अतिरिक्त कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने डब्लू. एच. ओ. द्वारा निर्धारित एस. डी. जी. गोल्स यथा पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों, जीरो हंगर व जेंडर इक्वेलिटी पर जागरूक करने वाली नृत्य नाटिकाओं को प्रस्तुत किया जिसे अभिभावकों द्वारा खूब सराहा गया। सत्र 2023-24 के वर्ष पर्यन्त शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए कक्षा 3 से रिया राव, अरीबा, मो॰ उमर, आद्विका, आश्वी, केशव, कक्षा 4 से अज़मत, अनुष्का व कक्षा 5 से हार्दिक, जियान, अरहम, नित्या, पी॰ रितिका, तेजस, कक्षा 6 से शिवास्या सैनी, सिद्धार्थ कुमार, कक्षा 7 से आर्यव गुप्ता, लायबा, प्रिया रोय, आरव त्यागी, शौर्य प्रताप, अनन्त गर्ग, अर्श नौसरन, तनुष, अमन व कक्षा 8 से कनिष्का हासिजा, हितेश, ऋषि, सानवी, गुगलानी, सिद्धांशी सचदेवा, अपेक्षा ठकरान, फरीहा, अदनान मलिक तथा निरन्तर 2 वर्षों से शत प्रतिशत उपस्थिति के लिये कक्षा 4 से अजमत, अनुष्का कक्षा 5 से हार्दिक, जियान, रितिका को पुरस्कृत किया गया। क्लास टॉपर की श्रेणी के कक्षा 3 से कृषा, कक्षा 4 से कुशाग्र, कक्षा 5 से कृष्णा, कक्षा 6 से नव्या गुप्ता, कक्षा 7 से शालीन त्यागी, सार्थक सिंघल व कक्षा 8 से अद्विका शर्मा को पारितोषिक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने छात्रों को प्रेरित एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन में बच्चों की स्कूल में निरंतर उपस्थिति के लाभों के बारे विस्तार से बताया तथा अभिभावकों को बच्चों के साथ घुल-मिलकर उनकी मानसिकता के अनुसार उनके विकास में सहयोग की अपील की। अन्त में स्कूल की मैनेजर सुमन सिंघल ने बच्चों के प्रदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग की मुक्तकंठ से प्रशंसा की । कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों द्वारा सफलता पूर्वक किया।