CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा के अगुवाई में शहपुर बंधा के पास झंडा गांव में 40 से अधिक आदिवासियों के मकान प्रशासनिक अमले व पुलिस के संरक्षण में वन विभाग द्वारा ढहा दिये गए  पूर्व विधायक कल्पना वर्मा के नेतृत्व में रैगांव विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा व तत्काल झंडा गांव के आदिवासियों के ढहाये गये मकान तुरंत बनाए जाने व मकान में रखी सामग्री के नुकसान की  छत्रपूर्ति तुरंत दिलाए जाने की मांग की।   श्रीमती वर्मा ने कहा कि जब तक इनकी मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन अनबरत जारी रहेगा ।  प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासियों के गिरे हुए मकानो में क्षेत्रीय विधायक का हाथ होने का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस सचिव सीमा मनीष बागरी वसुधा जनपद सदस्य, रैगांव विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष शिवम सिंह हिलौंधा ,प्रतिनिधि मंडल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोहावल के अध्यक्ष प्रवीण सिंह यादवेंद्र सिंह पंजू प्रवीण सेन, जिला मिडिया प्रभारी कृष्णम सिंह रैगांव,मृगराज सिंह प्रिंस भईया,जमुना कोल पंकज मिश्रौलिया सतीश चौधरी ,शिवम साकेत अमन साकेत अंकित सिंह रितु सिंह गुलाम नबी कुरैशी सोहनलाल ,रामचरण मुन्नीलाल मवासी इंद्रलाल मावसी राजेश मावासी सुरेश मावासी कमलेश मावाशी राम सहोदरअनिल कुमार मवाशी रघुवीर मावासी देश लाल  दादू लाल मावासी अमृतलाल प्यासी राम केवट मवासी राम प्रेममवासी सुग्रीव मवासी, नागोद ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा पूर्व युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष विधानसभा रैगांव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।