बिजली कर्मचारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
विभिन्न समस्याओं के निराकरण की करी मांग
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के बैनरतले मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील पांडे एवं मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रभारी आनंद शिंदे एवं महामंत्री अशोक राठौड़ के नेतृत्व में बिजली कर्मचारी महासंघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य अभियंता उज्जैन क्षेत्र बीएल चौहान को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि गुमनाम शिकायतों पर कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई न की जाए, उच्च शिक्षित कर्मचारियों को उनकी शिक्षा अनुसार पदों पर पदोन्नति किया जाए, शाजापुर संभाग के आठ बाबूओं के विरुद्ध एक वर्ष की वेतन वृद्धि रोकी गई है उन्हे निरस्त किया जाए, विभिन्न वितरण केंद्र पर रिक्त पदों की पूर्ति की जाए। ज्ञापन देते समय कर्मचारी मौजूद थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड