जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से देवबंद में चलाया गया सदस्यता अभियान
एक हजार से अधिक लोगों ने जमीयत की सदस्यता ग्रहण की
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद, जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से देवबंद नगर में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने जमीयत की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का यकीन दिलाया। मोहल्ला पठानपुरा में सदस्यता अभियान के तहत जमीयत उलमा-ए-हिंद (देवबंद यूनिट) के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद यासीन और ऑर्गोनाइजर मौलाना मुफ्ती खादिमुल इस्लाम कासमी के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। जिसमें एक हजार से अधिक लोगों ने जमीयत की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुफ्ती खादिमुल इस्लाम कासमी ने बताया कि इस समय जमीयत उलेमा हिंद की ओर से पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। देवबंद तहसील यूनिट ने 50000 सदस्य संगठन से जोड़ने का टारगेट रखा है और इसके लिए तहसील के अलग-अलग क्षेत्र में 40 शिविर लगाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत आज से रेती चौक में शिविर लगाकर की गई है। इस दौरान नगर महासचिव मुफ्ती अखलाक कासमी, वरयाम खान, फखरुद्दीन अंसारी,मौलाना फैजुल हसन कासमी, निजाम खान, हाफिज कैफ, मोहम्मद ईसा आदि लोग मौजूद रहे।