केन्द्रीय अधिकार प्राप्त समिति के सदस्यों ने किया बेहट स्थित खनन पटटा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र समेत कई अधिकारी उपस्तिथ
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, माननीय सर्वोच्च न्यायालय में योजित सिविल अपील नं0 5013/2022 के क्रम में गठित केन्द्रीय अधिकार प्राप्त समिति (Central Empowered Committee) के सदस्यों चन्द्र प्रकाश गोयल, डा० जे०आर० भटट् व श्रीमती भानूमती द्वारा जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट अन्तर्गत ग्राम बरथा कोरसी में मैसर्स स्टार माईन्स, ग्राम बरथा कोरसी, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर के पक्ष में स्वीकृत खनन पटटा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / प्रभारी खनन रजनीश कुमार मिश्र, सागर जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आशीष कुमार, ज्येष्ठ खान अधिकारी, सुभाष सिंह, खान अधिकारी, शुभम सिंह, जिला वनाधिकारी सहारनपुर, दीपक कुमार, उपजिलाधिकारी बेहट, योगेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहारनपुर, सुभाष चन्द्रा, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग, दीपक चौधरी पटटाधारक आदि मौके पर उपस्थित रहे।