स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बैठक 3 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता मे आज
सभी से बैठक में उपस्थित होने की अपील
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा ली गई वीडियों कान्फ्रेसिंग में दिये गये निर्देशों के तहत 04 से 06 जुलाई 2024 तक संपूर्ण अभियान मनाया जायेगा तथा 3 माह में 6 संकेतकों को शत-प्रतिशत संतृप्त किया जायेगा। इस सबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में बैठक 29 जून 2024 को दोपहर 01 बजे से आयोजित की गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा ने संबंधित विभाग प्रमुखों से कहा है कि बैठक में सर्वप्रथम विभागीय रणनीति तय की जायेगी, तत्पश्चात् संबंधित विभाग प्रमुखों के विभाग में कार्य कर रहे नॉलेज पार्टनर, एनजीओ एवं संस्थाओं को अपने स्तर से सूचित करते हुए बैठक में 29 जून 2024 को अपरान्ह 03 बजे से आंमत्रित किया जाये, जिससे कि संपूर्ण अभियान में उनकी भी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।स्वयं सेवी संस्थाओं से बैठक में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।
उन्होंने कहा है स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग एवं आजीविका मिशन के अधिकारी भारत सरकार द्वारा 6 इंडीकेटर्स जिनकों शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना है, उनकी कार्योजना लेकर उपस्थित होगें।