एमपी के सागर में मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023 की तैयारियों की समीक्षा की गई बैठक
मध्यप्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, श्री अनुपम राजन एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग के साथ हुई बैठक
Curated by – RUPESH JAIN | CITYCHIEFNEWS
सागर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन और पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा मप्र तथा राज्य पुलिस नोडल अधिकारी श्री अनुराग द्वारा आज सागर संभाग के जिला कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर #मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023 की तैयारियों की समीक्षा की गई।
निवाड़ी जिले के ओरछा में आयोजित इस बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, श्री राजन ने निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सख्ती के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराएं। ई चालान का उपयोग कराएं, मतदान कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट का अधिक से अधिक प्रशिक्षण दिलाया जाए।
श्री राजन ने निर्देशित किया कि सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर लें और उन केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। डाक मतदान वाले पात्र मतदाताओं को डाक मतदान करने की जानकारी समय सीमा में प्रदान की जाए। तत्काल अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला नाका प्रारंभ करें, जिससे कार्रवाई प्रारंभ की जा सके। निर्वाचन को प्रभावित करने वाली सामग्री की रोकथाम के लिए जिले और राज्य की सीमाओं में नाका स्थापित कर वाहनों की सख्ती से जांच की जाए। निर्वाचन कार्य में लगने वाले कर्मचारियों, 80 वर्ष से अधिक की आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए पोस्टल बैलेट की तैयारी अच्छी तरह से की जाए। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर प्रतिबंधात्मक और जिला बदर की कार्रवाई की जाए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड