CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, अतिथि शिक्षक संघ लालबर्रा के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण बहरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे से अतिथि शिक्षक संघ लालबर्रा के बैनर तले लालबर्रा नगर मुख्यालय स्थित सरस्वती मंच में विकासखण्ड स्तरीय बैठक आहूत की गयी है।श्री बहरे ने आगे बताया कि आहूत बैठक मुख्य विषय(मेन एजेंडा)बीते वर्ष 2 सितम्बर 2023 अतिथि शिक्षक महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अतिथि शिक्षक महापंचायत में किये गए वादों को पुनः याद दिलाकर किये गए वादों को पूरा करवाने का है,साथ ही आहूत बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा के साथ प्रदेश संगठन के आव्हान पर आगामी 5 सितम्बर को होने वाले आंदोलन में अतिथि शिक्षक साथियों की सहभागिता को लेकरविचार-विमर्श किया जाएगा। आहूत बैठक में लालबर्रा विकासखण्ड के समस्त अतिथि शिक्षक साथियों से नियत समय एवं नियत स्थान में पहुंचकर बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कर आहूत बैठक को सफल बनाने की अपील अतिथि शिक्षक संघ लालबर्रा के वरिष्ठ सदस्य सुदर्शन बिसेन, मुकेश कुमार सर्राटे,श्रीमती इंद्राणी सोलंकी,संजय चांदेकर,संध्या बोपचे बिसेन,संजय पंचेश्वर, दिनेश तुलसीकर,अकील अख़्तर,प्रवीण बिसेन,श्रीमती ज्योति बाघमारे,नरेंद्र चौहान सहित समस्त पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने की है।