CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, जिला पंचायत बालाघाट में 2 अगस्त को जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक जिला पंचायत बालाघाट के सभाकक्ष में समिति के सभापति श्री झामसिंह नागेश्वर की अध्यक्षता में आयोजित की गई| बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग,पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग,जिला अन्तव्यवसायी विभाग, श्रम विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, सहकारिता विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा संचालित स्व-रोजगार योजनाओ के प्रगति की समीक्षा की है और वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं  2024-25 की अद्यतन स्थिति की जानकारी की समीक्षा की गयी। सभापति श्री झामसिंह नागेश्वर जी ने हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रचार प्रसार ग्रामीण क्षेत्रो में की जाने की बात कही जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजनाओ का जानकारी मिल सके। जिले में नकली खाद एवं बीज विक्रय करने वालों पर कार्यवाही करने एवं सभी समितियों में डीएपी एवं यूरिया खाद शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कहा। बैठक में उपस्थित जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा बैंको में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं एवं वित्तीय साक्षरता के सम्बन्ध में सदस्यों को अवगत कराया गया।