मैहर में शिक्षा प्रणाली को लेकर हुई बैठक
कलेक्टर ने स्कूल के प्रचार्यो के साथ समीक्षा बैठक की
CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS
सतना मैहर, नवागत मैहर जिले की कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने मैहर जिले के सभी हायर सेकंडरी और हाई स्कूल के प्राचार्यों की बैठक लेकर शैक्षणिक सत्र 2023-24 की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में परिणाम और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय के कक्ष मैहर में आयोजित इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नीरज दीक्षित भी उपस्थित रहे।
वहां के लोगों ने और वहा उपस्थित अभिभावको ने इस फैसले को अच्छा माना और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कलेक्टर एवं प्राचार्य साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी भी सम्मिलित रहे शिक्षा प्रणाली के सुधार हेतु संबंधों को सही मानकर उन्होंने खुशी प्रदर्शित की साथ ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा बेहतर सुविधाओं को उपलब्ध कराने का संकल्प भी लिया।