नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक संपन्न
11 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 11 मई को जिला मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय शुजालपुर न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसे सफल बनाये जाने के लिए किए जा रहे प्रयासो की श्रृंखला में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ललित किशोर के मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश एवं सचिव सिराज अली के नेतृत्व में शनिवार को एडीआर भवन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला न्यायाधीश एवं सचिव सिराज अली ने आगामी नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर चर्चा की। साथ ही आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये यथाशीघ्र प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को प्रस्तुत करने के लिए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि समय पर सूचना पत्रों की तामिल कराई जा सकें। नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका द्वारा जल कर एवं सम्मत्ति कर में दी जा रही छूट के संबंध में भी चर्चा की जाकर अधिक से अधिकर प्रचार-प्रसार करने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया। नेशनल लोक अदालत में बैंक के ऋण वसूली संबंधी प्रीलिटिगेशन प्रकरण, नगर पालिका के जल कर, सम्पत्ति कर, बीएसएनएल विभाग के टेलीफोन बकाया राशि के प्रीलिटिगेशन प्रकरण एवं विद्युत विभाग के न्यायालय में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में विभिन्न बैकों के शाखा प्रबंधक, श्रमपदाधिकारी रामगोपाल रजक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधु सक्सेना, लीगल एडवाईजर विद्युत विभाग पवन दोहरे, अंशुलसिंह तोमर सहित जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी उपस्थित थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड