CURATED BY – ASHWINI WALIA | CITYCHIEFNEWS

यमुनानगर, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया(आठवले) ने हरियाणा में अपने विस्तार की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए यमुनानगर  जिले से महिला मोर्चा की  मीना कुमारी को अध्यक्ष घोषित किया है। पार्टी ने क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी मीना कुमारी  महिला मोर्चा की  अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। उनको यह जिम्मेवारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली द्वारा दी गई है। रवि कुंडली ने बताया कि समाज में मीना कुमारी की निस्वार्थ सेवा भावना को देखते हुए उनको रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के यमुनानगर से  जिला मोर्चा की  अध्यक्ष नियुक्त  की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि मीना कुमारी  इस जिम्मेवारी को कुशलतापूर्वक निभाते हुए यमुनानगर जिले में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का एक मजबूत संगठन खड़ा करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले  के मार्गदर्शन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा में सभी जिलों में अपना मजबूत संगठन तैयार करने की दिशा में बढ़ रही है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया ने बताया कि पार्टी तेजी से हरियाणा की जनता के बीच में लोकप्रिय हो रही है जिसका सारा श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और  केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को जाता है।
यमुनानगर से महिला मोर्चा  की  अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के बाद अपने पिता जो आज हरियाणा पुलिस से रिटायर हुए इंस्पेक्टर  बालक राम जी  से आशीर्वाद लिया और इस मौके पर हंस राज, अरबिंद कुमार, कुलविन्दर, भूषण, साहिल, कुमार, अजय कुमार, युवा नेता नरेन्द्र पाटिल, माया राम , गुरदीप, रिंकू कुमार, राजिन्दर सिंह, अमित गर्ग, रमेश चौधरी  सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।