नई दिल्ली, पेरिस ओलंपिक में चौथे दिन भारत को निशानेबाजी में एक और मेडल मिला. भारत के मेडल का खाता खोलने वाली मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर देश को 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक दिलाया. खेल के 5वें दिन 31 जुलाई को भी भारत के पास ट्रैप वूमेन्स इवेंट में पदक जीतने का मौका हो सकता है. उम्मीद कम है क्योंकि श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी क्वालीफिकेशन में तीन सीरीज के बाद काफी पीछे चल रही थी. आज इस इवेंट के क्वालीफिकेशन के बचे हुए दो राउंड के बाद मेडल इवेंट खेला जाएगा. आज ही बैडमिंटन में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के मुकाबले जबकि मुक्केबाजी में लवलीना अपना मुकाबला खेलेंगी

निशानेबाजी
50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष क्वालीफिकेशन: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले – दोपहर 12:30 बजे

ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे

ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी – शाम 7 बजे (क्वालीफिकेशन मिली तो)

बैडमिंटन
महिला सिंगल्स (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम क्रिस्टिन कुउबा (एस्टोनिया) – दोपहर 12:50 बजे

पुरुष सिंगल्स (ग्रुप चरण): लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) – दोपहर 1:40 बजे

पुरुष सिंगल्स (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम डुक फाट ले (वियतनाम) – रात 11 बजे

टेबल टेनिस

महिला सिंगल्स (अंतिम 32 दौर): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) – दोपहर 2:20 बजे

मुक्केबाजी

महिला 75 किग्रा (अंतिम 16 दौर): लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड (नॉर्वे) – दोपहर 3:50 बजे

पुरुषों 71 किग्रा (अंतिम 16 दौर): निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो (इक्वाडोर) – रात 12:18 बजे।

तीरंदाजी

महिला सिंगल्स: अंतिम 64 चरण: दीपिका कुमारी – दोपहर 3:56 बजे

पुरुष सिंगल्स: अंतिम 64 चरण: तरूणदीप राय – रात 9:15 बजे

घुड़सवारी

व्यक्तिगत ड्रेसेज ग्रां प्री दूसरा दिन: अनुश अग्रवाला – दोपहर 1:30 बजे