CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति प्रतीक्षालय कक्ष की शुरूआत की गई। बुधवार सुबह 11 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय साल्विया, सिविल सर्जन डॉ एमके जोशी, शैलेंद्र सोनी ने प्रसूति प्रतीक्षालय का फीता खोलकर शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ साल्विया ने कहा कि बीपी, हाईरिस्क आदि गंभीर बिमारी से ग्रसित प्रसूताओं को प्रसव पीड़ा होने के बाद ही परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचते थे, ऐसे में जच्चा और बच्चा दोनों को ही खतरा रहता था और कई बार अस्पताल विलंब से पहुंचने और समय पर उपचार न मिलने से दूर दराज से आई प्रसूताओं और नवजात की जान पर खतरा बना रहता था, ऐसे में इस तरह की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति प्रतीक्षालय का शुभारंभ किया गया है जिसमें दूर-दराज की प्रसूताओं को पहले से ही चिन्हित कर डिलीवरी से पहले भर्ती कर लिया जाएगा। इसके बाद उनका उपचार किया जाएगा। यहां हाई रिस्क और बिमारी से ग्रसित प्रसूता की डिलवरी सुरक्षित हो सके इसके लिए उन्हें कुछ दिन पहले से ही भर्ती कराने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद डिलीवरी पश्चात प्रसूताओं को अन्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। प्रतीक्षालय के शुभारंभ पर राजदत्त दुबे, नेहा सांवले, किरण पड़ोले, अशोक जायसवाल आदि मौजूद थे।