बंगाली डोम में रखेंगे माता के रथ, श्रीराम दरबार का द्वार रहेगा आकर्षण का केंद्र
गणगोर पर्व पर नया इतिहास रचने को तैयार नगर
CURATED BY – PIYUSH AGARWAL | CITYCHIEFNEWS
खरगोन, भीकनगांव नगर में 11, 12 व 13 अप्रैल को निमाड़ की शान प्रसिद्ध गणगौर महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस बार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गणगौर उत्सव समिति रथ बौढ़ाने को लेकर जोर शोर से तैयारियों में जुटी है। रविवार को कॉलोनी के माता चौक पर समिति ने भूमिपूजन कर पंडाल निर्माण का श्रीगणेश किया है। भूमिपूजन परसाई गणेश दुबे ने करवाया। सार्वजनिक गणगौर उत्सव समिति के रवि पटेल, योगेश अग्रवाल व विक्रम सेन ने बताया इस बार गणगौर माता के रथ बौढ़ाने का काम सार्वजनिक गणगौर उत्सव समिति करेगी। समाजसेवी बिट्ट ठाकुर व विजय महाजन ने बताया माती की अगवानी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। पहली बार माता के रथ रखने के लिए बंगाली डोम लगाया जा रहा है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी गणगौर उत्सव समिति के विजय महाजन, राजेश महाजन, कुलदीप सेंगर, पवन चौबे, मोहनप्रताप सिंह चौहान, राजेश सोहनी, सौरभ पाल, शुभम महाजन ने बताया गणगौर पर्व इस बार केवल उत्सव नहीं बल्कि महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 12 अप्रैल को धूमधाम से गणगौर माता को पंडाल में लाएंगे। रातभर माताजी की सेवा-पूजा होगी। महिलाएं रतजगा कर भजन गाएगी। अगले दिन 13 मार्च को भंडारे का आयोजन होगा। शाम को गणगौर माताजीको विदाई दी जाएगी
20 सेल्फी पाइंट, नर्सरी व गार्डन भी बनेगा
समिति सदस्यों ने बताया 65 बाय 190 वर्गफीट में गणगौर माता का आकर्षक बंगाली पंडाल रहेगा। इसमें धणियर राजा के स्टेज सहित 351 रथों को रखने की व्यवस्था रहेगी। 15 बाय 330 की एक कवर्ड गली व 15 बाय 130 की दो ओपन गली श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने व दर्शन में कोई असुविधा ना हो। नगर परिषद पेयजल टंकी के पास बच्चों व युवाओं के लिए 75 बाय 75 का बंगाली सेल्फी पाइंट बनाया जाएगा। सुविधा के लिए अलग-अलग आकर्षक 20 सेल्फी पाइंट का निर्माण किया जा रहा है। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर आकर्षक राम दरबार गेट सहित 4 बड़े गेट का निर्माण किया जा रहा है। इसमें गार्डन भी रहेगा। साथ ही फ्लावर डेकोरेशन सहित नर्सरी का नजारा भी देखने को मिलेगा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड