कटनी के दुर्गा चौक स्थित सोना बेकरी में हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट से भीषण आग
लाखों का नुकसान, दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के एन क़े जे थाना क्षेत्र क़े दुर्गा चौक स्थित सोना बेकरी मे अचानक हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले और आग में चपेट में पूरा ग़दाम आ गया ओर लाखों का सामान जलाकर रख हो चुका है।
बेकरी मालिक मनीष जगवानी ने बताया कि दुर्गा चौक स्थित उनकी सोना बेकरी है और जब बेकरी के कर्मचारी दूसरे कमरे मे थे उसी बीच फैक्ट्री के ऊपर से लगी हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री के अंदर अचानक आग भड़क उठी जिसमे कई लाखों का नुकसान हो चुका है जैसे ही यह घटना हुई तुरंत फैक्ट्री मे उपस्थित कर्मचारियो ने तुरंत ही इस हादसे की जानकारी दी फिर कटनी फायर स्टेशन मे सूचित किया गया जिसके तुरंत बाद मौके पर भीषण आग को बुझाने के लिए 5 दमकल वाहन पहुंच कड़ी मस्कत के बाद आग को बुझाकर आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान मौके पर एनकेजे पुलिस भी मौजूद रही l