देवास की पटाखा फैक्ट्री मे भीषण विस्फोट
हादसे में 5 की मौत 15 घायल
देवास, देवास जिले के टोंककला क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 5 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। हैं। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें कई गंभीर रूप से झुलसे हैं। कुछ महिलाओं के लापता होने की भी जानकारी सामने आई थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश भी दिए गए। साथ ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा , गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं। स्थानीय लोगों और शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार फैक्ट्री में खुले में बारूद रखा जा रहा था और ताये मान से अधिक की मौजूदगी मिली हैँ सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। यह भी आशंका जताई गई कि वहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी शिकायतें की गई थीं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फैक्ट्री मालिक के रूप में अनिल मालवीय का नाम सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग मलबा हटाने और जांच में जुटे हैं। आसपास के क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है क्योंकि धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए थे। प्रशासन अब फैक्ट्री के लाइसेंस, सुरक्षा इंतजाम और विस्फोट के असली कारणों की जांच कर रहा है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड