निर्माणाधीन दुकान का लिंटर गिरने से राज मिस्त्री की मौके पर हुई मौत
दुकान मालिक समेत छह मजदूर हुए घायल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
मिर्जापुर | सहारनपुर, सहारनपुर जनपद की मिर्जापुर कोतवाली के पाडली गांव में निर्माणाधीन दुकान का लिंटर गिरने से राज मिस्त्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि दुकान मालिक समेत छह मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में चार की हालत गंभीर है। हादसे के बाद एसडीएम, सीओ एवं कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का ही नफीस पुत्र शब्बीर अपनी दुकान का निर्माण कर रहा है। जब लिंटर डालने का काम शुरू किया गया तो लिंटर के नीचे लगी बल्ली तिरछी हो गई, जिसे दुकान मालिक और मजदूरों के साथ सीधा करने का प्रयास राजमिस्त्री वसीम (41) पुत्र कुर्बान निवासी मिर्जापुर कर रहा था। इसी दौरान भरभरा कर लिंटर गिर गया। इसके नीचे सभी लोग दब गए। काफी मशक्कत के बाद इन्हें बाहर निकाला जा सका। मलबे के नीचे दबने से वसीम की मौत हो गई, जबकि दुकान मालिक नफीस एवं मजदूर सलमान, चंद्रपाल, इसरार निवासीगण मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि तीन मजदूरों मुस्तकीम, रहमान और नफीस को मामूली चोटें आईं, जिन्हें सीएचसी से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रकाश सिंह, सीओ अभितेश सिंह, कोतवाली प्रभारी बीनू चौधरी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस का कहना है अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड