CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास में खड़ी मारुती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम  मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला सैनी सराय में फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास में खड़ी मारुती कार में आग लगी गई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि कार में आग की लपटे उठ रही है। जिसके बाद सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह जल चुकी है। अभी कार स्वामी का नाम पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि कार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।