CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर। नागल, पनियाली कासिमपुर में बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मोहित ने चार वर्षों पूर्व गांव की मीरा से प्रेम प्रसंग के चलते शादी कर ली थी तथा दोनों गांव में ही रह रहे थे। इन चार वर्षो में मीरा मां न बन सकी तथा बीते करीब तीन माह से पेट में इंफेक्शन के चलते बीमार चल रही थी। बीती देर रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई,  रात में ही उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला द्वारा किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की आशंका के चलते शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।