CURATED BY – PIYUSH AGARWAL | CITYCHIEFNEWS

खरगोन, प्रदेश सरकार द्वारा रबी सीजन में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के इंतजाम किये है। विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 01 मार्च 2024 तक जिले की सहकारी समितियों, एम.पी. ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर एवं किसान ऐप के माध्यम से जिले के 71 पंजीयन केन्द्रों पर किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि 01 मार्च तक अपना पंजीयन अवश्य करा ले। शासन द्वारा पंजीयन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। समय सीमा में पंजीयन नहीं कराने पर किसान स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

जिला आपूर्ति अधिकारी  भारत सिंह जमरे ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय, एवं तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर किसानों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। इन केन्द्रों पर किसान प्रातः 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक शासकीय कार्य दिवसों में अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसान अपने एन्ड्रायड मोबाइल से एमपी किसान एप के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन की व्यवस्था है।

इन्हें बनाया गया पंजीयन केन्द्र

गेहूं उपार्जन के लिए जिले में 71 पंजीयन केन्द्र बनाएं गए हैं। इनमें खरगोन नगर के लिए बिस्टान रोड़ खरगोन, खरगोन में, खरगोन तहसील में मेनगांव, नन्दगांव रोड़, बरूड़, लिक्खी, ऊन बुजुर्ग, रायबिड़पुरा में, गोगांवा तहसील में गोगांवा, मोहम्मदपुर रोड़ गोगांवा, नागझिरी, टेमा बेहरामपुर, उमरखली, बिस्टान, घुघरियाखेड़ी में, भगवानपुरा तहसील में भगवानपुरा, धुलकोट, भग्यापुर, मोहनपुरा, पिपलझोपा में, सेगांव तहसील में मातेश्वरी सेगांव, सेगांव व तलकपुरा में, भीकनगांव तहसील में दि-भीकनगांव, भीकनगांव, बमनाला, अंदड, सेल्दा, लालखेड़़ा, शकरगांव, रोडिया, बिटनेरा, गोराडिया में, झिरन्या तहसील में झिरन्या, झिरन्या मंडी, तिनस्या, आभापुरी में, कसरावद तहसील में देवश्री कसरावद, कसरावद, बलकवाड़ा, साटकुर, बामंदी, पिपलगोन, निमरानी, बामखल, बोरावां, खामखेड़ा में, महेश्वर तहसील में महेश्वर, मण्डलेश्वर, जनहित करही, करही, पिपल्या बुजुर्ग, कतरगांव, चोली, आशापुर, सोमाखेडी, बडदिया सुर्ता, करोंदिया में, बडवाह तहसील में दि-बड़वाह, वृत्ताकार बड़वाह, बागोद, काटकुट, बलवाड़ा, जेठवाय में तथा सनावद तहसील में दि-सनावद, बैडिया, भुलगांव, बांगरदा भारभरड एवं कानापुर में गेहूं पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।